बीजेएमटीयूसी: विक्रम प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त



रायपुर - छत्तीसगढ़।

भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए में बड़ा निर्णय लिया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य जी के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने विक्रम प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से बीजेएमटीयूसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

विक्रम प्रताप सिंह ग्राम गौरपार गांगुपार गोरखपुर उत्तर प्रदेश को "ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन" सेक्टर का प्रभारी भी बनाया गया है। वे अगले आदेश तक संगठन द्वारा सौंपे गए समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति की जानकारी प्रेषित: इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार को भी भेजी गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी बधाई: विक्रम सिंह की नियुक्ति पर बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने हार्दिक बधाई दी है और संगठन में उनका स्वागत किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News