हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से हावड़ा के ऑफिसर्स क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की हावड़ा जिला कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान राहुल कुमार को हावड़ा जिला महामंत्री तथा रेनू चौधरी को महिला मोर्चा का पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को हर समय स्मार्टफोन न दें और यदि दें तो उनके उपयोग पर निगरानी रखें। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि बच्चे कहां जा रहे हैं, किन लोगों के संपर्क में हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं।
उन्होंने युवाओं, विशेषकर लड़के-लड़कियों से भी अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लें और किसी भी प्रकार के बहकावे में आने से बचें। उनके अनुसार, एक बार इस तरह के मामलों में फंसने के बाद जीवन और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
इस अवसर पर गोपाल राय ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि लव जिहाद से संबंधित शिकायतों के लिए सरकारी पोर्टल पर अलग से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग आसानी से अपनी शिकायत प्रशासन तक पहुंचा सकें।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण का प्रयास किया जाता है, तो उनकी संस्था इसका विरोध करेगी और निर्माण नहीं होने देगी। यह बयान उन्होंने संगठन की ओर से अपनी प्रतिक्रिया के रूप में दिया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।