बीजेएमटीयूसी पश्चिम बंगाल: सूर्यकांत अग्रवाल प्रदेश महासचिव नियुक्त



कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए पश्चिम बंगाल में बड़ा निर्णय लिया है। राष्ट्रीय महासचिव सी.एल. शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने सूर्यकांत अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से बीजेएमटीयूसी का पश्चिम बंगाल प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। सूर्यकांत अग्रवाल को संगठन के "ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन" सेक्टर का प्रभारी भी बनाया गया है। वे अगले आदेश तक संगठन द्वारा सौंपे गए समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

● नियुक्ति की जानकारी प्रेषित

इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार को भी भेजी गई है।

● सूर्यकांत अग्रवाल का परिचय

सूर्यकांत अग्रवाल जनसेवा, सामुदायिक विकास और ज़मीनी नेतृत्व के अनुभवी कार्यकर्ता हैं। स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ, जन-संपर्क कौशल और संगठनात्मक अनुभव के कारण वे पार्टी में प्रभावी योगदान देते रहे हैं। वर्ष 2012 से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े श्री अग्रवाल ने संगठन विस्तार, जन-संपर्क और ज़मीनी कार्यक्रमों में निरंतर योगदान दिया है। उन्होंने दक्षिण 24 परगना ज़िले के लिए भाजपा ऑब्ज़र्वर बनाए जाने का अनुरोध भी किया था। वर्तमान में वे संगठन में आगे बढ़कर चुनौतीपूर्ण कार्य करने की अभिलाषा रखते हैं और प्रगति, सामाजिक कल्याण व समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

● राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी बधाई

श्री अग्रवाल की नियुक्ति पर बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने हार्दिक बधाई दी है और संगठन में उनका स्वागत किया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News