कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।
एलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 101 के अंतर्गत एलायंस क्लब ऑफ कोलकाता एयरपोर्ट का शपथ ग्रहण समारोह एलायंस हॉल, कोलकाता में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की। वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्षा वीना धनुका एवं सचिव प्रकाश किल्ला सहित संपूर्ण कार्यकारिणी टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब में दो नए सदस्यों सुशील कोठारी एवं तुषार अधिकारी को सतीश लखोटिया द्वारा एलायंस परिवार में शामिल करते हुए सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर राधा सोमानी, मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मयूर शाह, कमल लखोटिया, भरत शाह, सुशील अग्रवाल, आनंद जायसवाल व अन्य अतिथि मंचासीन थे। एयरपोर्ट क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच संचालन प्रकाश किला ने किया।
इस अवसर पर साता बिड़ला, राठी, पी.डी. खंडेलवाल, बिनीत बैद, एस.पी. सोमानी, नीरज सांगानेरिया, विमल बिरला सहित जिला एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता में विश्वजीत घोष, रामचंद्र जायसवाल, बदीवेल, अमल, अभिजीत घोष एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अतिथियों ने नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। समारोह सौहार्द, सेवा एवं संगठनात्मक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी ने क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।