कोलकाता
पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।
कोलकाता स्थित "लीगल एड क्लिनिक" का दौरा करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं न्यायाधीश ए. घोष ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से बातचीत कर सेवाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव भी आमंत्रित किए।
कार्यक्रम के दौरान एनजीओ के सचिव इम्तियाज भारतीय ने चुनाव के बाद मुफ्त लीगल एड पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए डीएलएसए सचिव ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय की मांग हैं और इससे अधिक लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
इस अवसर पर लीगल एड क्लिनिक में डीएलएसए सचिव को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शम्साद आलम, महेंद्र सिंघानिया, इमरान सहित अन्य उपस्थित रहे।