डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन



बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।

कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 21 मार्च, 2026 को डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार एवं विधायक राहुल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म डुमराँव में हुआ था। वे भारत के प्रख्यात शहनाई वादक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को संगीत के प्रति समर्पित किया। उन्होंने बनारस घराने की शैली में शहनाई वादन को नई ऊंचाई दी। उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त है एवं वर्ष 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

बता दें कि उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। स्थानीय कलाकारों जैसे सुमन कुमारी - गायन, अमित कुमार - गायन, अभिषेक कुमार - गायन, ऐश्वर्या कुमारी - गायन, शिवपुर्णा पाण्डेय - गायन, ओमकार दूबे - गायन, ज्योति कुमारी - गायन, मनोज मोहित - नृत्य, ब्रजेश चौबे - गायन एवं शुभम कुमार समूह - गायन की प्रस्तुति दी गई। मुख्य कार्यक्रम में राकेश राज शानू सूफी बॉलीवुड गायक, शबरी ब्रदर्स जयपुर घराना एवं उस्ताद बिस्मिल्ला खां घराना द्वारा शहनाई वादन की प्रस्तुति रही।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News