हावड़ा-पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।
हावड़ा मेडिकल एसोसिएशन सभागार में बंग लघु उद्योग अभियान, हावड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स, सहकार भारती, श्रमिक एवं ट्रेड संगठनों, एमएसएमई प्रतिनिधियों तथा भूमिपुत्र संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य औद्योगिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रकाश किल्ला, रामानंद रस्तोगी एवं डॉ. सुजय पालित (प्रोग्राम कन्वीनर) की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली से आए उद्योग प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
प्रमुख गणमान्य संदीप चौधरी, सुभाष दुबे, संजय बुबना, अनिर्बान नियोगी, बिप्लव मंडल, मणि मोहन भट्टाचार्य, अजय मन्ना, मदन बोथरा, सज्जन शर्मा, अशोक संचती, डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. कृष्णपद डे (अध्यक्ष, भूमिपुत्र), संजय बोस (संघ चालक, हावड़ा महानगर), डॉ. अभिजीत घोष, आयुष गोयल (चेयरमैन, इण्डक्ट – दिल्ली), हावड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव एवं सीए एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों को ट्रॉफी, तुलसी का पौधा, दुपट्टा एवं अंगवस्त्र भेंट कर भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा उद्योग–श्रमिक–व्यापार–वित्तीय समन्वय से ही समावेशी विकास संभव है।