शास्त्रीय नृत्य महोत्सव 'निम्बस' सम्पन्न हुआ



भुवनेश्वर - ओडिशा
इंडिया इनसाइड न्यूज।

कलिंगायन तोर्यात्रिकम द्वारा आयोजित दो दिवसीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव "निम्बस" गुरु केलुचरण महापात्र ओडिसी अनुसंधान केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ। समापन समारोह में एकाम्र विधायक बाबू सिंह, ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की उपनिदेशक सुचिस्मिता मंत्री, नगरसेवक रामचंद्र रणसिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर संस्थान सहित विभिन्न संस्थानों और राज्य के बाहर से आए नर्तकों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य किया। ओडिसी नृत्य और संस्थान के संबलपुरी नृत्य ने दर्शकों के दिल को छू लिया। कार्यक्रम में गुरु पुष्पिता मिश्रा, सरोज कुमार देहुरी, निरंजन प्रधान, शुभेंदु दास और मीता दास के शिष्यों ने नृत्य किए।

इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 150 कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अंशुमान मिश्रा और ओडिसी नृत्य गुरु पुष्पिता मिश्रा प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की मेजबानी श्रेयाश्री पति ने की और संचालन आद्यासा मिश्रा ने किया। इस आयोजन में तारिणी नायक, ज्योतिर्मयी सरंगी, प्रीति प्रियंबदा, संपना स्वाइन, अर्पिता पांडा, प्राचुरिया नंद का प्रमुख योगदान रहा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News