अरूणाचल प्रदेश के छात्रों के एक समूह ने किरेन रिजिजू से भेंट की



27 नवम्बर। आईटीबीपी द्वारा प्रायोजित भ्रमण कार्यक्रम पर आए अरूणाचल प्रदेश के छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू से भेंट की। श्री रिजिजू ने छात्रों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के आदर्शों का पालन करते हुए अपने जीवन में नई ऊँचाईयों को पाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपना ही ‘रोल मॉडल’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्रों में समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ सीखने का इच्छुक व्यक्ति देश के विकास तथा समृद्धि में सहायता कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य की सफलता के लिए विशेषज्ञता के साथ शिक्षा तथा जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने राष्ट्र निर्माण तथा समाज के बदलाव के लिए चैंम्पियन बनने की उत्सुकता का प्रदर्शन किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News