ग्रामीण 45 वर्षों से अधिक समय से गांव में दुर्गा पूजा मनाते आ रहे हैं



गंजाम - ओडिशा
इंडिया इनसाइड न्यूज।

दुर्गा पूजा आश्विन माह में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह असत्य और अन्याय पर सत्य और न्याय की विजय का दर्शन है। देवी भागवत और सप्तशती चंडी में वर्णित है कि मेधरुशी की दृष्टि से मां दुर्गा प्रसन्न हुईं और उनके आशीर्वाद से, राज्यविहीन राजा सुरथ को अपना राज्य वापस मिल गया और बुंभ वैश्य को भी अपनी वांछित दुल्हन मिल गई।

गंजाम जिले के बेगुनियापाड़ा ब्लॉक के चिंगुडीखोल गांव में इस साल शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह मुख्य उपासक पहुंचने के बाद मां की नित्यक्रिया हुई तो दोपहर में पूजामंडप की परिक्रमा कर भक्तों को मां के दर्शन हुए। नवमी के दिन मां के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए और दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण 45 वर्षों से अधिक समय से गांव में दुर्गा पूजा मनाते आ रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News