भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 24 नवम्बर को 62.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही



27 नवम्बर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 24 नवम्बर को 62.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 23 नवम्बर को दर्ज कीमत 61.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 24 नवम्बर को बढ़कर 4022.57 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 23 नवम्बर को यह 3989.55 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 24 नवम्बर को मजबूत होकर 64.73 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 23 नवम्बर को यह 64.79 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News