नई दिल्ली
इंडिया इनसाइड न्यूज।
भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश की कमान आशीष कुमार सिंह को सौंप दी है। संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने बताया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य की सहमति से की गई है। आजमगढ़ निवासी आशीष कुमार सिंह अब अगले आदेश तक उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार, श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। संगठन ने इस नियुक्ति को श्रमिक हितों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि इसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तथा भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त को भी प्रेषित की है।
आशीष कुमार सिंह की नियुक्ति पर बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और श्रमिकों की आवाज़ को और अधिक मजबूती मिलेगी।