काठमांडू: 35 मशहूर हस्तियों को मिलेगा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड



--प्रदीप फुटेला
काठमांडू - नेपाल, इंडिया इनसाइड न्यूज

निकीला मीडिया नेटवर्क के तत्वावधान में 17 अगस्त को काठमांडू के पांच सितारा होटल हयात रेजीडेंसी में ग्लैक्सी एक्सीलेंस अवॉर्ड का आयोजन किया गया है जिसमें समाजसेवी, शिक्षाविद, मीडिया, कलाकार, व्यापार जगत से जुड़ी हस्तियों को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह नेपाल का मशहूर शो है।

इवेंट के आयोजक सोनित राज ढुंगल ने एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि सौन्दर्य प्रतियोगिता, फेशन शो, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय शो एवं कई अन्य सफल कार्यक्रम के बाद निकीला मीडिया नेटवर्क के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया है। बीते वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं जिन्होंने समाज देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है उन्हें ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जिसमे समाजसेवी, कलाकार, शिक्षाविद्, पत्रकार, व्यापार जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 35 हस्तियों का चयन हुआ है इसके लिए नेपाल के अलावा विश्व के कई अन्य देशों से भी नामांकन प्राप्त हुए थे परंतु निर्णायक मंडल ने 35 लोगो का चयन किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News