बक्सर: बाढ़ के प्रति सर्तक व बच्चों को नदी के किनारे जाने से परहेज करेंगे



बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।

गुरुवार 08 अगस्त, 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण अंचल सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर के बाढ़ प्रवण क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं आमजनों के साथ वार्ता कर बाढ़ आपदा की तैयारियों से अवगत कराया गया एवं बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

मध्य विद्यालय गंगौली के प्रांगण में सिमरी प्रखण्ड के बाढ़ प्रवण क्षेत्र के पंचायत के जन प्रतिनिधियों एंव आम जनता के साथ बैठक कर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आसन्न बाढ़ के बाढ़ से निपटने हेतु की गई तैयारियों से अवगत कराया गया। साथ ही जन प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव के आलोक में सम्पूर्ति पोर्टल को अपडेट करने, नाव-नाविक की व्यवस्था करने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एंव अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया।

नैनीजोर में जानकारी प्राप्त हुआ कि ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रबौद्धपुर एंव ढाबी में कटाव की सूचना प्राप्त हुई। इस आलोक में अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर, राजस्व अधिकारी ब्रह्मपुर एंव प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि उक्त स्थल का अविलंब भ्रमण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा सतत निगरानी रखेंगे।

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि कटाव स्थल पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य करेंगे तथा बांध का अपने स्तर से सतत निगरानी रखेंगे। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के मद्देनजर बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध पर सतत निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ नियंत्रण से प्राप्त सूचना अनुसार नदी का जलस्तर कल से कम होने की संभावना है। फिर भी जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सभी कार्रवाई यथा आश्रय स्थल, सम्पूर्ति पोर्टल का अद्यतीकरण, सामुदायिक किचेन, पेयजल, पशुओं के लिए चारा आदि एवं मानव एवं पशु के लिए सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बांध की निगरानी हेतु गृहरक्षकों के अतिरिक्त बाईक से भी बांध की पेट्रोलिंग की जायेगी।

जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि बाढ़ के प्रति सर्तक रहेंगे तथा अपने बच्चों को नदी के किनारे जाने से परहेज करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, संबंधित अचंलों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एंव संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News