स्कॉटलैंड की राजनीति में बिहार का जलवा



--अभिजीत पाण्डेय
पटना - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

● पार्लियामेंट्री कैंडिडेट बनाए गए मोतिहारी के लाल

मोतिहारी के एक छोटे गांव चौड़ादानो में जन्मे ध्रुव कुमार पूरे स्कॉटलैंड में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्हें प्रमुख राजनीतिक दल अल्बा पार्टी ने सबसे बड़े शहर ग्लास्गो सिटी से पार्लियामेंट्री उम्मीदवार बनाया है। साल 2024 भारत ही नहीं दुनिया भर के लिए चुनावी वर्ष है। स्कॉटलैंड में भी इस वर्ष 5 नवंबर को पार्लियामेंट्री सीट के लिए चुनाव होना है।

ध्रुव ब्रिटिश गांधी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा भारत और ब्रिटेन की नदियों पर चलने वाले शोध कार्यक्रम, स्कॉटिश गंगा चैप्टर - नमामि गंगे के वह हेड कन्वीनर है।

अभी के समय वह सिटी ऑफ़ ग्लास्गो कॉलेज में मरीन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एचओडी हैं। बीते 8 साल से वह शैक्षणिक कार्य से जुड़े हुए हैं और इससे पहले 5 साल उन्होंने विभिन्न डिपार्टमेंट में इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम किया है।

ध्रुव कुमार की शुरुआती शिक्षा दसवीं तक स्थानीय नवोदय विद्यालय से हुई है। 2003 में दसवीं के बाद 12 की शिक्षा स्थान के लिए राजस्थान के कोटा शहर आ गए। 2005 में इंटरमीडिएट के बाद वह स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस मोड में नामांकन कराए और फिर 2006 में स्कॉटलैंड आए उसके बाद से स्कॉटलैंड में ही बस गए। ध्रुव यदि जीतते हैं तो स्कॉटलैंड की पार्लियामेंट में पहले भारतीय मूल के सांसद होंगे जिनका जन्म भारत में हुआ है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News