होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, लगा विराम हुई कार्रवाई



धुलागढ़ - हावड़ा
पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार 21.02.2024 की दोपहर आर.ए.आई. होटल, धुलागढ़, थाना- सांकराइल में छापेमारी की गई। इस दौरान 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें होटल के मालिक सब्यसाची घोष (होटल प्रबंधक, उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी अंदुल चौधरीपारा, थाना - सांकराइल, सहित 09 ग्राहक शामिल हैं।

वहीं होटल से कुल 02 नाबालिग लड़कियाँ और 04 वयस्क लड़कियाँ बरामद की गई हैं। नाबालिग लड़कियों को आगे के पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंपा जा रहा है और वयस्क लड़कियों को सुरक्षित घर भेजा जाएगा।

होटल में होटल मालिक और मैनेजर लड़कियों से देह व्यापार का धंधा चलाते थे, जिसमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल थी। सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 और पॉस्को (POSCO) अधिनियम, 2012 की धाराओं के तहत विशिष्ट मामला शुरू किया गया है। आरोपी व्यक्तियों को पुलिस रिमांड की प्रार्थना के साथ विशेष न्यायालय (पॉस्को) अधिनियम, हावड़ा में भेजा जाएगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News