श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की



● श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की

23 नवम्बर। भारत में श्रीलंका के प्रधानमंत्री का स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत एक स्थिर और समृद्ध श्रीलंका के निर्माण के उनके विजन का समर्थन करता है। राष्‍ट्रपति ने विश्‍व के साथ श्रीलंका की सक्रिय भागीदारी में विक्रमसिंघे की सकारात्‍मक भूमिका की भी सराहना की।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत एवं श्रीलंका के बीच संबंध अनूठे, गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण हैं। ये संबंध साझा इतिहास, संस्‍कृति, स्‍थानिक और सभ्‍यतागत संबंधों तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच व्‍यापक आपसी संपर्कों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि विकास सहयोग भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय भागीदारी का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। भारत श्रीलंका के साथ अपने संबंधों के आर्थिक स्‍तंभ को मजबूत बनाने का इच्‍छुक है। दोनों देशों के बीच समन्‍वय एवं आर्थिक समानताओं को देखते हुए अभी काफी कुछ हासिल किया जाना शेष है। उन्होंने आपसी हितों की परियोजनाओं में श्रीलंका के साथ साझीदारी करने को लेकर भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दुहराई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News