दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त



--डॉ इन्द्रबली मिश्रा
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज।

इस वर्ष 12 नवंबर को दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशिथ काल में होगा।

● प्रदोष काल का मुहूर्त

• प्रदोष काल 12 नवंबर 2023 : सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक

• वृषभ काल (स्थिर लग्न) : 05:43 बजे से 07:39 बजे तक

● निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त

दीपावली की रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है।

• निशीथ काल का मुहूर्त : 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी।

● इसके अलावा इस बार दीपावली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। इस योग में दीपावली पूजा और शुभ कार्य करने पर भाग्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

• सौभाग्य योग : 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 25 मिनट से 13 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।

• आयुष्मान योग : 12 नवंबर को सुबह से शाम 04 बजकर 25 मिनट तक।

आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News