हावड़ा हिन्दू चेतना मंच का तिरंगा बाइक शोभायात्रा



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के 77वें वर्षगांठ पर हावड़ा हिंदू चेतना मंच द्वारा सुबह करीब 9 बजे विशाल तिरंगा बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो लिलुआ बड़ा गेट से आरंभ होकर लालाबाबू शायर रोड, रंगोली मॉल, डॉन बोस्को से होते हुए घुसुरी, कालीतल्ला, बांधाघाट, सालकिया चौरस्ता से होते हुए डॉन बोस्को बड़ी तालाब स्थित हावड़ा हिंदू चेतना मंच के कार्यालय के पास सम्पन्न हुआ।

इस दौरान विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी पत्रकार डॉ आनंद पाण्डेय, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बप्पादित्य दास, विशिष्ठ समाजसेवी डॉ शुजय पालित, हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता, पंकज गुप्ता, उपेंद्र दास, गिरजेश गुप्ता, उमेश कुमार शर्मा, अनिल साव, अशोक प्रसाद, सुभाष जयसवाल, रमाशंकर गुप्ता, राजेश जयसवाल, हजारी गुप्ता, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

वहीं अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने कहा कि आजादी के 77वें अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आज इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हमारा देश हमारा भारत जो नई ऊंचाइयों को छू कर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। हम सब को विशेष गर्व का बोध करा रहा है। आपको बता दूँ कि देश और तिरंगे के सम्मान में हर वर्ष तिरंगा शोभा यात्रा निकाली जाती है। क्षेत्रीय प्रशासन का सहयोग तथा बहुत सारे कर्मठ सदस्यों का शामिल होना ही इस शोभायात्रा को सफल बनाता रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News