कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज।
एलायंस बिजनेस कनेक्ट ईस्ट-1 की एक विशेष बैठक एलायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से होटल पार्क प्राइम में आयोजित की गयी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश लाखोटिया ने संस्था के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी संस्था में कुल 61 सदस्य सक्रिय हैं जो व्यवसाय अथवा पेशे से जुड़े हुए है। प्रत्येक सदस्य को लाभ मिलता है और व्यवसाय और पेशे में तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इकाई अध्यक्ष बृज मूंदड़ा ने बताया कि हमारी हर दूसरे और चौथे शुक्रवार शाम को बैठक होती है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि सदस्यों के व्यवसाय में तेजी से वृद्धि हो क्योंकि प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और कई मामलों में व्यवसाय दोगुना हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि आज 31 नए सदस्य शामिल हुए।
उपाध्यक्ष राजीव सीकरी ने कहा कि हमारा एकमात्र ऐसा व्यावसायिक संगठन है जो स्वयं के लिए पैसा नहीं कमाता है, हम सभी मानद रूप से कार्यरत हैं।
सचिव स्वीटी मंत्री ने कहा कि आज हमने एक विशेष अतिथि फिल्म निर्देशक अरुणिमा डे को आमंत्रित किया है। उन्होंने सफल नेट वर्किंग के लिए कई प्रेरक विचार दिए हैं।
कोषाध्यक्ष आदित्य कसेरा ने कहा कि हमारे संगठन के शुल्क बहुत उचित हैं क्योंकि हम केवल उतना ही शुल्क लेते हैं जितना हमने सदस्यों पर खर्च किया है।
वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य संगीता गनेरीवाल, ज्ञानवीर डागा, आलोक पोद्दार, आतिश मखारिया, किमी सारदा, मेघा अग्रवाल, मयूर शाह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी क्लब के प्रकाश किला ने दिया।