बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया



हावड़ा - पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज।

उत्तरा हावड़ा भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज भारत केसरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उत्तर हावड़ा मंडल-II की ओर से सनातन मिस्त्री लेन (ओड़िया पाड़ा जीटी रोड मोड़) पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मंडल-II के अध्यक्ष संजीव शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश सचिव उमेश राय, ताड़कनाथ साव आदि कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से गोविंद लाल राम के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। फकीर बागान, शिव मंदिर के पास मंडल अध्यक्ष अजय सोनकर के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

रोजमेरी लेन में विद्यासागर यादव, राजेश यादव, मुकेश राय, समरजीत राय आदि कार्यकर्ताओं ने उमेश राय की अगुवाई में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News