हावड़ा : आदिपुरुष फिल्म पर आपत्ति हुई दर्ज



हावड़ा - पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज।

धर्म और आस्था को लेकर अब लोग सचेत हैं इसका ताजा तरीन नमूना देखने को मिला जब हावड़ा के समाजसेवी डॉ मानव जायसवाल ने आदिपुरुष फिल्म के सीन पर आपत्ति दर्ज करायी है।

डॉ मानव जायसवाल ने बताया कि फिल्म में हम सबके आराध्य भगवान हनुमान जी को गलत बोलते हुए दिखाया गया है जो अशोभनीय है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। डॉ जायसवाल एक हुजूम के साथ हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना पहुंच कर अपने सैकडों समर्थकों के साथ आपत्ति दर्ज करायी। ऐसा हावड़ा में पहली बार है जब किसी ने आदिपुरुष पर आपत्ति दर्ज करायी है

डॉ मानव जायसवाल के साथ प्रेम तिवारी, चन्दा चतुर्वेदी, मुकेश पाण्डेय, उर्वश जायसवाल, राहुल सिंह, आरती शर्मा, विनय शर्मा, पंकज झा, विजेंद्र तिवारी, संतोष जायसवाल, सचिन सिह, राजेश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News