सीने पर्दे पर धूम मचा रहा बेलगाम आशिक



--कुमार संकल्प,
कोलकाता -पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

भोजपुरी फिल्म बेलगाम आशिक सीने पर्दे पर धूम मचा रही है। हाल ही में रिलीज की गई फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ब्रेन इंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म के कोरियोग्राफर हैं मास्टर पिंटू। उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है। कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने अभिनय भी किया है। उनके दमदार कलाकारी की भी जमकर प्रशंसा हो रही है। फिल्म के निर्माता राहुल राज व निर्देशक राज खान हैं। कलाकारों में अंश खान, सिमरन, सुदेश कौल, राहुल राज, मास्टर पिंटू, सुमन सिंह, लकी सिंह के काम की जमकर सराहना हो रही है। फ़िल्म का प्रदर्शन बंगाल, बिहार, झारखंड के साथ ही अन्य राज्यों में हुआ है। फिल्म का गीत व संगीत भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लव स्टोरी पर आधारित फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सफल हुई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News