गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में पूजी गई गौरी स्वरूपा 108 कन्याएं



--हरेन्द्र शुक्ला,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज्।

रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं बालिका इण्टर कॉलेज में बुधवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर्व पर 108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेषिका डा. शालिनी शाह एवं प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह ने विधि विधान से कन्याओं की पूजा की।

कार्यक्रम में कन्याओं का पांव धोते हुए उन्हें रंग, रोली एवं पुष्पांजलि की गई। सभी बच्चों को उपहार दिया गया। इस अवसर पर सभी देवी स्वरूपा कन्याएं हर्षित एवं प्रसन्न थीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीति जायसवाल, उप निदेषिका स्मृति साह, सहायक निदेषिका सलोनी शाह, उप प्रबंधक अभिनव भट्ट सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा कन्या पूजन किया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News