हावड़ा,
पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, शिक्षक भर्ती घोटाला, हावड़ा नगर निगम में अवैध रूप से हुए नौकरी और निगम के चेयरमैन - उप चेयरमैन द्वारा किये अवैध निर्माण के खिलाफ हावड़ा ज़िला भाजपा के आह्वान पर पंचनंतल्ला स्थित ज़िला कार्यालय से एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया।
भाजपा प्रदेश सचिव उमेश राय, हावड़ा लोकसभा के प्रभारी सुबीर नाग, ज़िला अध्यक्ष मनिमोहन भट्टाचार्य, पूर्व ज़िलाध्यक्ष अंबुज शर्मा व श्यामल हाती के नेतृत्व में प्रतिवाद जुलूस जिलाशासक के कार्यालय की ओर जब बढ़ रहा था तभी हावडा नगर निगम के सामने भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका। तत्पश्चात जुलूस सभा मे तब्दील हो गया।
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जब ज़िलाशासक को ज्ञापन देने पहुँचा तो वहां ज़िलाशासक मौजूद नही थे। और वहीं न ही अतरिक्त ज़िलाशासक और न ही एसडीओ कार्यालय में उपस्थित थे। बाध्य होकर प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय के एक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
वहीं भाजपा ने ज़िलाशासक और प्रशासन के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया। सूचना के बावजूद कोई ज्ञापन लेने को तैयार नही दिखा जिसपर भाजपा का कहना था कि यह प्रशासन के डर को दर्शाता है। और किसी भी स्थिति में सरकार के खिलाफ कुछ सुनने को कोई तैयार नहीं है।