बीएचयू ने चार शिक्षकों को प्रो. सी. एन. आर. राव एजुकेशन फाउंडेशन अवॉर्ड से किया सम्मानित



--हरेंद्र शुक्ला,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा चार शिक्षकों को प्रो. सी. एन. आर. राव एजुकेशन फाउंडेशन अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस इन रीसर्च से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान के लिए दिया जाता है। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कुमार अस्थाना को वर्ष 2018-2019, रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. माया शंकर सिंह को वर्ष 2019-2020, पर्यावरण व संपोष्य विकास संस्थान में सहायक आचार्य डॉ. राजीव प्रताप सिंह को वर्ष 2020-2021 तथा चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी इकाई के प्रो. सुनीत कुमार सिंह को वर्ष 2021-2022 के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2022 में बेसिक साइंसेज़, कृषि, अभियांत्रिकी तथा प्रौद्योगिकी समेंत प्योर एवं एप्लाइड साइंसेज़ में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किये गए थे। पुरस्कार के तहत नकद राशि व साइटेशन प्रदान किया जाता है।

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कुलपति जी द्वारा समय समय पर इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि उत्कृष्टता हासिल करने के विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रयासों को सफल बनाने हेतु बीएचयू हर संभव कदम उठाएगा। इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा अनुकरणीय कार्य करने वाले सदस्यों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों व फेलोशिप के लिए नामित करने की प्रक्रिया को भी बेहतर व प्रभावी बनाया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News