रूना शर्मा को मिला राष्ट शक्ति शिरोमणि सम्मान



--प्रदीप फुटेला,
रायपुर - छत्तीसगढ़,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा नारीशक्ति के सशक्तशाली जज्बे को नया आयाम देने के संकल्प स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की समाजसेवी एनिमल एक्टिविस्ट व पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए रूना शर्मा को सम्मानित किया गया।

मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन, राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2023 स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान 2023. राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2023 आहूत किया गया जिसमें कला, साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, फिल्म, मीडिया, खेल जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी नारीशक्ति के हौसलों को सलाम करते हुए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन उद्योगपति अतुल मंगल, महिला उद्यमी समाज सेविका शिखा मंगल रही। समारोह के उद्घाटनकर्ता के रूप में पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, पद्मश्री नलिनी अस्थाना, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उद्योगपति कमल पोद्दार रहे, सम्मेलन की अध्यक्षता सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने की।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मशहूर पार्श्व गायिका पद्मश्री सोमा घोष. अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री अहमद हुसैन, पद्मश्री मोहम्मद हुसैन, निम्स यूनिवर्सिटी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शोभा तोमर, विख्यात पंजाबी पॉप गायक शंकर साहनी, विख्यात ज्योतिषाचार्य टैरो कार्ड रीडर, डॉक्टर वाई राखी, वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री जयश्री अरोरा, सतमोला ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन उद्योगपति अनिल मित्तल, दिल्ली लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वीर सिंह, लंदन से सुपरमॉडल, शिक्षाविद मिसेज यूनिवस 2022 प्रोफेसर डॉक्टर परीन सोमानी, उत्तर प्रदेश कल्चर फोरम के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे रहे।

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान उदयपुर की पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी, गुजरात सूरत से विख्यात प्रेरक वक्ता फाल्गुनी नानावती, कर्नाटक बेंगलुरु से वरिष्ठ पत्रकार रीता सिंह, आकाशवाणी दिल्ली की वरिष्ठ उद्घोषिका प्रीती मोहन, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल दिल्ली की संस्थापक माया गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता अशोक चौधरी, अखिल वेद, वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यकार सुनीता सिंह, रोंची झारखंड से वरिष्ठ लेखिका पुष्पा सहाय, जयपुर राजस्थान से योग गुरु सौंदर्य विशेषज्ञ डॉक्टर अनिता सचदेवा, उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद से समाज सेविका रमा अग्निहोत्री, विख्यात गजल सूफी गायिका सुमन देवगन, सोनीपत हरियाणा से वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. तिथी जैन, गुजरात सूरत से विख्यात प्रेरक वक्ता फाल्गुनी नानावती, अखिल भारतीय फोक एवं आदिवासी कला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल रतनलाल वेद, वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यकार सुनीता सिंह, राँची झारखंड से वरिष्ठ लेखिका पुष्पा सहाय, जयपुर राजस्थान से योग गुरु सौंदर्य विशेषज्ञ डॉक्टर अनिता सचदेवा, उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद से समाज सेविका रमा अग्निहोत्री, विख्यात गजल सूफी गायिका सुमन देवगन, सोनीपत हरियाणा से वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. निधि जैन, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. मंजू गुप्ता, जयपुर राजस्थान से उद्योगपति समाजसेवी राधेश्याम शर्मा, दिल्ली की विख्यात पशु संरक्षक रेखा वोहरा, समाजसेवी हरविंदर सलूजा, एनएसजी कमांडो एवं विख्यात चित्रकार कमल कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News