प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने परमंदापुर गांव लगाई चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं



--हरेन्द्र शुक्ला,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ गौशाला के नजदीक सरकारी खाली पड़ी भूमि पर नेपियर घास लगवाए जाएं - मंत्री जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को सुबह अराजीलाइन विकासखंड के परमंदापुर स्थित पंचायत भवन पर आयोजित जन चौपाल में लोगो की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने वृद्धा पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों से प्राप्त किया। साथ ही साथ पात्रता के बावजूद भी वृद्धा विधवा पेंशन न पाने वाले लाभार्थियों से सीधी वार्ता कर पेंशन में आने वाली समस्याओ का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चौपाल में ग्रामीणों से किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिसको लेकर गांव के भाईलाल एवं रामराज यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का पैसा न मिलने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने संबंधित लेखपाल को जांच कर समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिए।

वहीं इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर रखकर के दरवाजे पर जाकर निस्तारित करने के लिए कटिबद्ध हैं। देश एवं प्रदेश की सरकार सदैव आप लोगों के सुख दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली समस्याओं को15 दिन के भीतर निस्तारित करने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। इंटरलॉकिंग हैंडपंप रिबोर आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एक-एक योजनाओं का लाभ जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाता तब तक हमारी सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है।

वही मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने ग्राम पंचायत सचिव सुरजीत गुप्ता व ग्राम प्रधान राजेश पटेल को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में फटकार लगाई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक सुशील सिंह, विधायक टी राम, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सीडीओ हिमांशु नागपाल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जयसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

इससे पूर्व संजोई ग्राम सभा में गौशाला का निरीक्षण कर वहां रह रहे निराश्रित पशुओं की बाबत जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गौशाला में रह रहे निराश्रित पशुओं को चारा, पानी एवं छाया आदि की कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में गौशाला के नजदीक सरकारी खाली भूमि पर पशुओं के खाने के लिए नेपियर घास लगवाए जाएं। इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने गौशालाओं में निराश्रित गोवंश की विधिवत पूजन अर्चन भी किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News