बारासात,
पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रयास निरंतर जारी है। गुरुवार को बारासात नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 में स्थित लक्खी विला के सभागार में आयोजित "निर्मल बांग्ला : स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम" में स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्वों को रखते हुए तथा विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक करने का संतुष्ट प्रयास किया गया।
लगभग दो घण्टें चले इस जागरूकता कार्यक्रम में बारासात म्यूनिसिपॉलिटी अधिकारी सीआईसी (कमिश्नर-इन-कॉउंसिल) सौमेन अचार्जी सहित वार्ड संख्या 16 की पार्षद निलिमा मण्डल, डॉ. बिशप पीटर आलोक मुखर्जी, वार्ड अध्यक्ष मिहिर मुखर्जी व अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय रहे।
बता दें कि कार्यक्रम दौरान चर्चा में समझाया व बताया गया कि स्वास्थ्य व स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कैसे हम स्वयं का, अपने परिवार का, अपने आसपास के वातावरण को निर्मल बना सकते है। साथ साथ बताया गया कि हरे रंग के कूड़ेदान गीले और जैविक कचरे के लिए होते हैं जैसे की सब्जियों और फलों के छिलके सहित रसोई का कचरा तथा नीले रंग के कूड़ेदान का उपयोग उन सामग्रियों को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है जो पुनर्चक्रण योग्य होती हैं जैसे कि कागज-अख़बार, कार्डबोर्ड, खाने के डिब्बे, कांच की बोतलें व जार, प्लास्टिक की बोतलें, टेट्रा पैक पैकेजिंग आदि। वहीं, "जब घरों में कूड़ा लेने सफाई कर्मी आएंगे तो कूड़ा कैसे दें", विषय पर भी चर्चा हुई।