74वां गणतंत्र दिवस: हावड़ा हिंदू चेतना मंच की तिरंगा रैली



हावड़ा,
पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा हिंदू चेतना मंच (लिलुआ) की ओर से आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष व प्रज्ञा प्रवाह के पूर्वक्षेत्र सम्पर्क प्रमुख डॉ. आनंद पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का महापर्व बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ऋषि अरविंद और ऋषि बंकिम चंद्र ने स्वाभिमान स्वावलंबन और स्वनिर्भरता का पाठ पढ़ाया तभी स्वाधीनता मिली। स्वराज का भाव जन मन में रहने पर भी स्वतंत्रता का भाव बोध आजादी के सात दशक बाद अब देखा जा रहा है। इस भाव बोध को लाने और जिसे जन जन तक ले जाने में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय और कवि गुरु रवींद्र नाथ ठाकुर ने अपना बहुत कुछ लुटाया। इसलिए जब हमारा शिक्षा तंत्र, विधि त़ंत्र, अर्थ तंत्र, आदि भारतीय चिंतना के अनुसार होगा तभी सही मायने में लोकतंत्र की स्थापना होगी और गणतंत्र की सही समझ जनसाधारण समझ पायेगा।

आयोजक संस्था के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता‌ के साथ पंकज गुप्ता, मंगला प्रसाद मिश्रा, मनोज राय, गिरिजेश गुप्ता, राजन गुप्ता, संतोष अग्रवाल, एडवोकेट बापादित्या दास के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की तरह एक तिरंगा रैली निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ लिलुआ छोटा गेट जीटी रोड, बेलुर बाजार लाला बाबू शायर रोड होते हुए जे एन मुखर्जी रोड, घुसरी कालीतला, बांधाघाट, अरविंद रोड सलकिया चौरास्ता होते हुए जीटी रोड से पुनः झंडोत्तोलन स्थल अभय गुहा रोड पहुंची।

अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त से अनुमति मांगे जाने के बाद 5 साल से कोई ना कोई थाना तिरंगा पदयात्रा पर रोक लगा देता है। जबकि पहले लिलुआ, बेलुर, मालीपंचघरा, गौलाबारी थाने को निर्देश देकर पुलिस आयुक्त कार्यालय से ही लिलुआ से हावड़ा तक तिरंगा पदयात्रा या रैली की अनुमति मिल जाती थी और रैली बांधाघाट होते हुए हावड़ा स्टेशन के करीब गुलमोहर मैदान साल्किया चोरस्ता होकर लिलुआ तक आती थी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News