मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए समर्पण जरूरी



--हरेंद्र शुक्ला,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ गंगा समग्र की काशी विभाग के बैठक संपन्न

■ पं. दिवाकर द्विवेदी को विभाग संयोजक बनाया गया

माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए सामाजिक जागृति के साथ समर्पण आवश्यक है। जब तक समाज में जन-जन के भीतर यह भावना पैदा नहीं होती कि मां गंगा हमारे जीवन की रेखा हैं, तब तक मां गंगा को प्रदूषण से पूर्ण मुक्ति प्राप्त नहीं हो पाएगी उक्त विचार आज गंगा समग्र के काशी विभाग (जिसमें काशी महानगर के उत्तर और दक्षिण भारत काशी जिले का ग्रामीण भाग और चंदौली जिला सम्मिलित है) की बैठक में गंगा समग्र काशी प्रांत के संगठन मंत्री आचार्य अम्बरीश ने व्यक्त किए। बैठक महेश नगर कॉलोनी सामने घाट स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में संपन्न हुई।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि गंगा समग्र के जिला स्तर के और खंड स्तर के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों के अंदर इस बात की जागृति पैदा करें, और उन्हें बतायें कि मां गंगा को प्रदूषित करने वाले कौन कौन से कारक हैं, और हमें किस प्रकार इनसे मां गंगा को बचाना है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि गंगा की सहायक नदियों को भी प्रदूषण मुक्त करने की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की आवश्यकता है, क्योंकि जब तक सहायक नदियां प्रदूषण मुक्त नहीं होगी, तब तक मां गंगा भी प्रदूषण मुक्त नहीं होंगी। इसके साथ ही जल संरक्षण की दृष्टि से तालाबों का संरक्षण और पुनरुद्धार तथा वृक्षारोपण, जैविक खेती आदि पर भी अब जुट कर सघन रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के राष्ट्रीय नदी आश्रित वर्ग आयाम प्रमुख अमिताभ जी ने गंगा समग्र के 15 आयामों पर विस्तार से विचार व्यक्त किया और गंगा और अन्य नदियों पर आश्रित वर्ग के एकजुटता के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।

बैठक को गंगा समग्र के काशी प्रांत सह संयोजक डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गंगा समग्र काशी जिले के जिला संयोजक दिवाकर द्विवेदी का दायित्व वर्धन करते हुए विभाग संयोजक के रूप में नयी जिम्मेदारी दी गई। काशी जिले के नए संयोजक चंद्र प्रकाश बनाए गए। दक्षिण भाग के संयोजक अमित जायसवाल को उत्तर भाग का संयोजक और दक्षिण भाग के संयोजक के रूप में श्रवण मिश्रा की घोषणा काशी प्रांत के संगठन मंत्री आचार्य अम्बरीश जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर पद्मनाभ द्विवेदी को गंगा अनुसंधान परिषद का सचिव बनाए जाने पर स्वागत किया गया। बैठक में सह प्रांत संयोजक अजय कुमार मिश्र, प्रांतीय आयाम प्रमुख कपिंद्र नाथ तिवारी, युवा आयाम के सह प्रांतीय प्रमुख सौरभ पटेल, शशि प्रकाश मिश्र धर्मेंद्र पांडे, पार्षद रविंद्र सिंह, अशोक पांडे, अंबरीश उपाध्याय, भानु भूषण पांडे, महेंद्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश दुबे, सत्येंद्र उपाध्याय, विपिन शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, विनोद पाठक, संजू पटेल, ओपी सिंह, शुभम चौरसिया, लक्ष्मीकांत पाठक, जयशंकर तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News