--हरेंद्र शुक्ला,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
■ जयपुरिया स्कूल्स पड़ाव के वार्षिकोत्सव संमस्कारम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन
■ मुम्बई 26/11 आतंकी हमले के दौरान आतंकियों से दिलेरी से जुझने वाले भारतीय नौ सेना के शौर्य चक्र विजेता प्रवीण कुमार तेवतिया ने बच्चों को पढ़ाया संस्कार और वीरता का पाठ
सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल्स बनारस “पड़ाव” शाखा में रविवार को विद्यालय परिसर में हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों की मौजूदगी में वार्षिकोत्सव 'सृजन' 2022 का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव सृजन की थीम “संमस्कारम” भारत के नैतिक मूल्य के मंचन द्वारा सनातन भारतीय संस्कृति से उत्सर्जित “वसुधैव कुटुंबकम” की संकल्पना से आज की नई पीढ़ी को जोड़ने एवं सनातन संस्कृति और परम्परा को आधुनिक मानव विवेक से जोड़ने का एक पावन प्रयास किया गया। जयपुरिया विद्यालय संस्कारों के बीजारोपण एवं देश की संस्कृति का अनुसरण के प्रति कटिबद्ध कृत संकल्प है और यही सोच विद्यालय को अन्य विद्यालयों से अलग करती है।
विगत वर्षों की भाँति ही इस वर्ष भी “संमस्कारम” भारत के नैतिक मूल्य की पटकथा को एक हृदयस्पर्शी नाट्य एवं विविध नृत्य, गीत के रंगों से सुसज्जित कर मंचित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेठ एम आर जयपुरिया कारपोरेट समूह के वाइस चेयेरमैन श्रीवत्स जयपुरिया एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सम्मान शौर्यचक्र विजेता भूतपूर्व मरीन कमाडों प्रवीण कुमार तेवतिया का स्वागत एवं अभिनंदन विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चलें कि प्रवीण कुमार तेवतिया ने 26/11 के मुंबई हमले में आंतकियों की चार गोली खा कर भी 150 लोगों को रेस्क्यू किया उनकी इस बहादुरी को पूरा देश नमन करता है।
विद्यालय के चेयेरमैन दीपक बजाज ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा छिपी होती हैं, उसे निखारने की जरूरत होती है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों को मंच देता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। श्री बजाज ने कहा कि विद्यालय में शुरू से ही बच्चों में संस्कार का बीजारोपण किया जाता है जिससे बच्चों और समाज का सर्वागीण विकास हो एवं हम 2040 के विकसित एवं मजबूत भारत की संरचना कर पाए।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि विद्यालय प्राच्य और पाश्चात्य परंपराओं के आईने में बच्चों के भविष्य को गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की संस्कृति और परंपरा महज एक संकल्पना नहीं होती है अपितु यह अभिमान और गौरव की बात होती है और आज जयपुरिया स्कूल के बच्चे हमारी संस्कृति एवं संस्कारों के साथ सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहें है चाहे वह एकेडमिक हो एक्टिविटी हो या खेल-कुद।
इसी क्रम में शौर्यचक्र विजेता भूतपूर्व मरीन कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया ने कहा कि अब तक मैं अनेक विद्यालयों में गया हूँ परन्तु इस तरह के संस्कारों से पूर्ण एवं वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर युक्त स्कूल मैंने कहीं नहीं देखा मैं अभिभूत हूँ और बच्चों के प्रतिभाओं को देख कर काफी प्रभावित हूँ।
मुख्य अतिथि श्रीवत्स जयपुरिया ने बच्चों की प्रसंशा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जयपुरिया स्कूल अपने बच्चों के नाम से जाना जाएगा। हम सभी उस गरिमा का अनुभव महसूस करेगे।
रंगारंग सांस्कृतिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज श्री गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात पार्क में दादा-दादी एवं बच्चों के संवाद के दृश्य से कार्यक्रम अपने मुख्य विषय पाश्चात्य जीवन शैली की चपेट में आती भारत की युवा पीढ़ी को अपने समृद्ध सनातन परंपरा से पुन: अवगत करने के प्रयास को बच्चों से बखूबी मंचित कर दर्शकों को अतित में ले जाने में कामयाब रहा। बच्चों द्वारा पाश्चात्य की आधुनिकता व सनातन-समृद्ध भारतीय संस्कृति के समागम को मंचित करते हुए एक सुखांत दृश्य को दर्शाया गया। इस नाट्य पटकथा के मध्य गणेश वंदना, खुशियों का मेला लगाओं यहां, यादों में बसा मोरा गाँव, पीपल के पेड़वा में भगवान, हैप्पी बर्थडे टू यू, भजन करो उस ईश्वर का, भाई-बहन का प्यार बढ़ा, सोहर नृत्यगीत, सूफी नृत्यगीत, बैशाखी नृत्यगीत, होली नृत्यगीत आदि नृत्यों के नयनाभिराम दृश्यों को देखकर दर्शक भावविभोर हुए। वार्षिकोत्सव “संमस्कारम” में लगभग 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्राईमरी के 200 नन्हें-मुन्नें बच्चें थे। वार्षिकोत्सव में सत्र 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्रों को, सी.बी.एस.सी. द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगितायों में स्कूल का परचम लहराने वाले छात्रों को, अद्भुत प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारी एवं सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से विशिष्ठ अथिति भूतपूर्व मरीन कमांडों प्रवीण कुमार तेवतिया, मुख्य अथिति कार्पोरेट समूह के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया, विद्यालय के चेयरमैन अध्यक्ष दीपक बजाज, वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्याममसुंदर बजाज, निदेशक सिद्धांत सचदेवा, गौरव अग्रवाल, मंजू बुधिया, अनिल जजोदिया, अनिल सिंह, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, उपप्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी, सभी शिक्षकों सहित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्तिथि रही। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तन्मय खन्ना, देविशी जयसवाल, वेदांगी श्रीवास्तव, अर्नव सिंह अनुष्का, प्रज्ञा रुंगटा, काश्वी आर्य, मोहम्मद अब्बास, गीतश्री ने दिया।