बीएचयू का 102वां दीक्षांत समारोह: तीन सत्र के 35,832 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां, 81 मेधावियों को पदक



--हरेंद्र शुक्ला,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 102वां दीक्षांत समारोह 10 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में इस बार तीन साल के 35,832 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा तीनों साल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 81 मेधावी विद्यार्थियों को पदक भी दिया जाएगा। सबसे अधिक 2022 में 12,050 उपाधियां हैं जबकि 29 मेधावियों में पदक का वितरण होगा। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए होने वाले समारोह के लिए मुख्य अतिथि के नाम पर आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र नीलेश पर मुहर लगने के बाद अब अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, एमफिल, डीलिट आदि में स्वर्ण पदक पाने वालों की सूची भी फाइनल हो गई है। तीनाें शैक्षणिक सत्रो की उपाधियों का वितरण मुख्य समारोह के बाद संबंधित संकायों में किया जाएगा।

रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के लिए गठित समितियों के संयोजकों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। रेक्टर ने संयोजकों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उपाधि के बारे में छात्रों को संकायों से विस्तृत जानकारियां मिलेंगी।

● डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले छात्र को मिलेगा पदक

बीएचयू में 10 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों की सूची जारी हो चुकी है। प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र अभिषेक यादव को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। बुधवार को छात्रों ने अभिषेक को सम्मानित किया। अभिषेक ने एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर यहां तक का सफर तय किया।

● एक नजर में आंकड़ा

वर्ष-------उपाधि-------पदक

2020-----11750-----26
2021-----12032-----26
2022-----12050-----29

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News