राजधानी पटना में 1 अक्टूबर को डांडिया रास 2.0 में सजेगा सितारों की महफिल



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर 1 अक्टूबर 2022 को मिलर हाई स्कूल ग्राउंड वीरचंद पटेल पथ पटना में डांडिया रास 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा करेंगे। इस मौके पर गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी के साथ-साथ रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, के के गोस्वामी जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी आज पटना के होटल मौर्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डांडिया रास 2.0 के आयोजनकर्ता निरंजन कुशवाहा, शिखा कुशवाहा, शिवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना वासियों के लिए यह दशहरा बेहद खास होने वाला है। कोविड-19 के बाद पहली बार पटना में डांडिया का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार खलनायक गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री महिमा चौधरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ यह शाम गुलजार होने वाली है तो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार भी डांडिया रास 2.0 में अपनी अदाकारी से धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बिहार इवेंट ग्रुप और हंगामा मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित किए जा रहे इस डांडिया रास 2.0 में बॉलीवुड स्टार के धमाल भरे शाम में भोजपुरी तड़का भी खूब लगने वाला है। क्योंकि डांडिया 2.0 में रानी चटर्जी, स्टार प्लस के रज्जो फेम व भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी शामिल होगी। उनके साथ मशहूर अभिनेता के के गोस्वामी, खुशबू उत्तम, श्यामली श्रीवास्तव, अमृत सिंह, कृष्ण कुमार, संजय भूषण पटियाला और लालबाबू पंडित भी नजर आएंगे तो रवि रंजन और माही खान अपनी एक्टिंग से डांडिया रास 2.0 का यादगार समा बांधते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि डांडिया रास 2.0 में फिल्मी सितारों के अलावा और भी बहुत कुछ खास नया होने वाला है जो आज तक एक साथ पटना में नहीं हुआ है। कार्यक्रम शो का कपल टिकट 5000 सिंगल टिकट 3000 में उपलब्ध है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News