आई•एफ•डब्ल्यू•जे जबलपुर संभाग का पत्रकार व दिव्यांग सम्मान समारोह संपन्न



भोपाल-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट - आई•एफ•डब्ल्यू•जे• (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ) की प्रदेश इकाई आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश के बैनर तले जबलपुर संभाग का संभाग स्तरीय पत्रकार ब दिव्यांग सम्मान समारोह जबलपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय "मुनमुन" ब विशेष अतिथि के रूप में बरगी विधायक संजय यादव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान ने की।

जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक सभागृह में आयोजित उक्त कार्यक्रम में पत्रकारों, राजनेताओं, फिल्मी स्टार और दिव्यांगों को शाल, श्रीफल, ट्राफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फिल्मी व धार्मिक गानों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें तीन बाल कलाकारों ने भगवान शिव के तांडव नृत्य पर आधारित कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

इंडियन फेडरेशन ऑफं वर्किग जर्नलिस्ट (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ) के जबलपुर संभाग अध्यक्ष संतराम केबरे व कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार चेतन भट्ट के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विजय दुबे ने किया।

कार्यक्रम दौरान आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान, बरगी विधानसभा के विधायक संजय यादव, सिवनी विधानसभा के विधायक दिनेश राय "मुनमुन", कलाकार मानव सोहेल और कपिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता राम मुर्ति मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार चेतन भट्ट आदि ने संबोधित कर जहां संगठन के प्रयासों को सराहा वहीं दिव्यांगों की हर संभव मदद की घोषणा की।

कार्यक्रम में राजीव कश्यप समाजसेवी सिद्धार्थ सेठी, संतोष अग्रवाल, सिंगरौली संभाग उपाध्यक्ष राजा पांण्डेय, सिंगरौली जिला अध्यक्ष अजय द्विवेदी, प्रेम गुप्ता, राजेश सिंह, बेतूल संभाग अध्यक्ष राज मालवीय, मनीष सिंह राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। संतराम केवरे व विजय दुबे ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News