हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
एकता परिवार फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता परिवार इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन कार्यक्रम शुक्रवार को उत्तर हावड़ा के सितानाथ बोस लेन स्थित विद्यालय परिसर में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर हावड़ा से विधायक गौतम चौधरी सहित उत्तर हावड़ा तृणमूल अध्यक्ष अरिजीत बत्यबल, वरिष्ठ पत्रकार व इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स बंगाल इकाई के अध्यक्ष डॉ• आनन्द पाण्डेय, आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के राज्य समन्वयक अमित राय, तृणमूल नेत्री मंजीत रफेल, डॉ• अनिल कुमार व अन्य मौजूद रहें। संस्था द्वारा अतिथियों का सम्मान पुष्प व अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया।
बता दें कि एकता परिवार इंटरनेशनल स्कूल केजी से कक्षा 4 तक के छात्रों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन/ऑफलाइन स्कूल है। जिसका लक्ष्य एक किफायती मूल्य पर शिक्षा प्रदान करना है जिससे सभी के लिए नामांकन करना संभव हो सके। संस्था शिक्षा को मनोरंजक रूपी बनाने के लिए प्रयास जारी रखेगा ताकि छात्र पढ़ाई के दौरान अपने समय का आनंद उठा सकें।
देश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर बच्चा स्कूल में पढ़ेगा। एकता परिवार फाउंडेशन का कहना है कि हम भारत की शिक्षा को बढ़ावा देने, किसी व्यक्ति के समग्र उपचार को सुनिश्चित करने और तनाव मुक्त समाज बनाने में मदद करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हम अपने समाज की परवाह करते हैं। पुस्तक, स्कूल की फीस और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करके वंचितों की मदद करते हैं, झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों की जिम्मेदारी लेते हैं और स्वच्छ भारत अभियान में भी योगदान करते हैं।
कार्यक्रम दौरान एकता परिवार फाउंडेशन की ओर से अमित कुमार प्रसाद, राबिन दास, सूर्य कुमार चौबे, विजय सिंह, विजय गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, पायल गुप्ता, अनूप सिंह महरोर व मोहन लाल गुप्ता सक्रिय दिखें व कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिये।