भोपाल-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
गुरू नानक देव जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा का उदित होता चंद्रमा भारत के अलग-अलग राज्याें और मध्य प्रदेश के शहरों के लिये अलग-अलग चांदनी के साथ आकाश में हाेगा। ऐसा इस साल के अंतिम चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना के कारण होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के उत्तरी भाग में चंद्रमा आंशिक ग्रहण के साथ उदित होगा तो पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में चंद्रमा उपछाया ग्रहण की स्थिति में होगा। मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी 26 जिलों में उपछाया ग्रहण घटित होगा लेकिन महसूस नहीं हाेगा जबकि मध्य एवं पश्चिम में यह चंद्रग्रहण न होगा ना हीं दिखेगा।
सारिका ने जानकारी दी कि यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दिन में 11 बजकर 32 मिनट पर आरंभ होगा और शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। चूंकि इस समय भारत में दिन होगा तथा चंद्राेदय नहीं होगा इसलिये इसे देखा नहीं जा सकेगा। लेकिन शाम होते होते भारत के पूर्वी राज्यों तथा मध्य प्रदेश के 26 जिलों में उदित होता चंद्रमा उपछाया ग्रहण वाला हाेगा।
सारिका ने बताया कि उपछाया ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया वाले भाग में रहता है जिससे इसकी चमक में इतना कम अंतर आता है कि खुली आंखाें से महसूस नहीं किया जा सकता है। इसलिये इन 26 जिलों में ग्रहण की खगोलीय घटना तो होगी पर महसूस नहीं होगी। सारिका ने बताया कि प्रदेश के जिन स्थानों पर इसके बाद चंद्रमा शाम 5 बजकर 34 मिनट के बाद उदित होगा वहां न तो ग्रहण घटित होगा न दिखेगा।
• ग्रहण की कुछ खास बातें
सारिका ने बताया कि इस ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 2 मिनट होगी। आंशिक ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट होगी। ग्रहण कभी अकेला नहीं आता चंद्रग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले सूर्य ग्रहण आता है। इस बार भी इस ग्रहण के बाद 4 दिसम्बर को पूर्ण सूर्य ग्रहण हाेगा। लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जब परिक्रमा करते हुये चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता जिससे पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा की चमक कम हो जाती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं। ग्रहण पूर्ण, आंशिक एवं उपछाया तीन प्रकार का हो सकता है।
■ नगर - ग्रहण आरम्भ - ग्रहण समाप्त - अवधि
• सिंगरौली - 17ः13 - 17ः33 - 20 मिनट
• सीधी - 17ः16 - 17ः33 - 17 मिनट
• रीवा - 17:18 - 17ः33 - 15 मिनट
• अनूपपुर - 17ः19 - 17ः33 - 14 मिनट
• सतना - 17ः20 - 17ः33 - 13 मिनट
• शहडोल - 17ः20 - 17ः33 - 13 मिनट
• डिंडोरी - 17ः22 - 17ः33 - 11 मिनट
• भिंड - 17ः22 - 17ः33 - 11 मिनट
• पन्ना - 17ः23 - 17ः33 - 10 मिनट
• कटनी - 17ः23 - 17ः33 - 10 मिनट
• मंडला - 17ः26 - 17ः33 - 08 मिनट
• दमोह - 17ः25 - 17ः33 - 08 मिनट
• छतरपुर - 17ः25 - 17ः33 - 08 मिनट
• जबलपुर - 17ः26 - 17ः33 - 07 मिनट
• बालाघाट - 17ः28 - 17ः33 - 06 मिनट
• दतिया़ - 17ः28 - 17ः33 - 05 मिनट
• ग्वालियर - 17ः28 - 17ः33 - 05 मिनट
• मुरैना - 17ः29 - 17ः33 - 05 मिनट
• सिवनी - 17ः30 - 17ः33 - 03 मिनट
• नरसिंहपुर - 17ः30 - 17ः33 - 03 मिनट
• टीकमगढ़ - 17ः30 - 17ः33 - 03 मिनट
• सागर - 17ः30 - 17ः33 - 03 मिनट
• उमरिया - 17ः31 - 17ः33 - 02 मिनट
• शिवपुरी - 17ः32 - 17ः33 - 01 मिनट
• अशोकनगर - 17ः33 - 17ः33 - 01 मिनट
• छिंदवाड़ा - 17ः32 - 17ः33 - 01 मिनट
सारिका ने कहा कि मध्य प्रदेश के शेष अन्य जिलों में न तो ग्रहण घटित होगा न दिखेगा। विज्ञान की देन साेशल मीडिया से सांइस फैलाने की आवश्यकता है इसे अंधमान्यताओं का ग्रहण न लगने दें। अन्य प्रदेशों में ग्रहण-
■ नगर - ग्रहण आरंभ - ग्रहण समाप्त - अवधि
• अंबिकापुर - 17ः13 - 17ः33 - 20 मिनट
• कोलकाता - 16ः53 - 17ः33 - 40 मिनट
• पटना - 17ः01 - 17ः33 - 33 मिनट
• रांची - 17ः04 - 17ः33 - 29 मिनट।