शारदीय नवरात्र 2021



--डाॅ• इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रवौ चन्द्रे गजारुढा, शनौ भौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिताः।।

इस कारिका के अनुसार गुरुवार को नवरात्र आरम्भ हो रहा है इसलिए माँ का आगमन डोली पर होगा तथा प्रस्थान हाथी पर होगा।

■ शारदीय नवरात्रि 2021

इस वर्ष शारदीय नवरात्र दिनांक 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को प्रारम्भ होगा। हृषिकेश पञ्चाङ्ग के अनुसार गुरुवार को प्रतिपदा दिन 03:26 तक रहेगी, तदुपरांत द्वितीया प्रारंम्भ होगा, अतः कलश स्थापन का समय प्रातः सूर्योदय से प्रारंभ हो जाएगा। अभिजीत मुहूर्त दिन 11:17 से 12:23 के भीतर होगा।

इस वर्ष नवरात्रि 8 दिनों की है। दिनांक 12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को मध्यरात्रि में महानिशा पूजा किया जाएगा क्योंकि इसी दिन रात्रिकाल में अष्टमी तिथि मिल रही है।
दिनांक 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को नवमी तिथि रहेगी अतः हवन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यावत नवमी होमादिकंच....

अष्टमी का व्रत 13 तारीख को होगा जिसका पारन 14 को होगा, परंतु जो पुरे नव दिन व्रत करेगे उनका पारण 15 को सुबह होगा।

विजयादशमी दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News