रेणुकूट, 09 नवम्बर। रोटरी क्लब, रेणुकूट द्वारा मुर्धवा में संचालित रोटरी बाल शिक्षा निकेतन में क्लब द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार 08 नवम्बर को किया गया। शिविर में चिकित्सक डा० प्रमोद कुमार, डा० नीलम त्रिपाठी, डा० राजीव रंजन, डा० विनोद जयसवाल एवं डा० देबजानी पात्रा ने लगभग 110 विद्यार्थियों व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श व निःशुल्क दवाईयां प्रदान किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष सुजीत सान्याल, सचिव शशि तिवारी, संजय रुंथला, अरुण साबू, संदीप शर्मा सहित सभी इनरव्हील क्लब की सदस्याओं व स्कूल स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।