हल्द्वानी-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु खंडूरी भूषण के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी के नेतृत्व में रक्षाबंधन के इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा नैनीताल की कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी उप कारागार में जाकर जेल अधीक्षक एस. के. सुखीजा सहित राजवीर इंचार्ज हीरानगर, जयशंकर जेलर, देवेंद्र प्रसाद, अज़ी मुसान व किशन बोरा आदि पुलिस कर्मियों को राखी बाधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अलका जीना, जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सीमा देवल, नगर अध्यक्ष गीता जोशी, नगर पदाधिकारी आशा शुक्ला, जसोदा सोठियाल, चित्रा सुयाल आदि उपस्थित रहीं।