रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा



--डॉ• इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणासी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इस साल रक्षाबंधन अर्थात राखी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती है। इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर ही राखी बांधनी चाहिए। राहुकाल तथा भद्रा का ध्यान रखाना चाहिए। इस बार भद्रा रक्षाबंधन के दिन नहीं है अतः पूरे दिन राखी बांधी जा सकेंगी।

राखी बांधने का मुहूर्त तो दिनभर है, लेकिन स्थिर लग्न में राखी बांधना और भी शुभ रहता है।

■ 22 अगस्त को राखी बांधने के खास मुहूर्त

• पूर्वाह्न 6:15 बजे से 7:51 तक सिंह (स्थिर लग्न)

• मध्याह्न 12:00 बजे से 02:45 तक वृश्चिक (स्थिर लग्न)

• शाम 06:31 बजे से 07:59 बजे तक कुंभ (स्थिर लग्न)।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News