करोबार बढ़कर 4,886.62 करोड़ रुपये : 157.22 करोड़ रुपये का लाभांश



▪☆▪ बीडीएल का करोबार बढ़कर 4,886.62 करोड़ रुपये हुआ, 157.22 करोड़ रुपये का लाभांश दिया 

09 नवम्बर। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (डीपीएसयू), 'मिनिरत्न' श्रेणी -1 की कंपनी, भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 4,886.62 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.46 प्रतिशत अधिक है। बीडीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी• उदय भास्कर ने आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 157.22 करोड़ रुपये के संपूर्ण लाभांश का चेक प्रदान किया।

बीडीएल का लाभांश प्रदत्त पूंजी का 128.67 प्रतिशत है। डीपीएसयू ने 450.54 करोड़ रुपये के 25 प्रतिशत के अपने शेयरों को वापस खरीद लिया है।

इस अवसर पर रक्षा सचिव संजय मित्रा, अपर सचिव (रक्षा उत्पादन) अपूर्व चंद्रा, संयुक्त सचिव (पी एंड सी) डा• अमित सहाय, रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव (एलएस) संजय प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस• पिरामानायागम और बीडीएल के डीजीएम (लीऐजान) कर्नल रवि प्रकाश (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News