भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक हो गया है। बुधवार (21 जुलाई) सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 51,36,590 सत्रों के जरिये कुल मिला कर, 41,54,72,455 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 34,25,446 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं:

● एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक 1,02,75,614
दूसरी खुराक 75,96,053

● एफएलडब्‍ल्‍यू
पहली खुराक 1,78,16,402
दूसरी खुराक 1,05,07,207

● 18-44 आयु समूह
पहली खुराक 12,93,89,636
दूसरी खुराक 52,18,414

● 45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह
पहली खुराक 9,86,55,036
दूसरी खुराक 3,11,44,936

● 60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक 7,25,79,524
दूसरी खुराक 3,22,89,633

■ कुल 41,54,72,455

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,03,90,687 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 36,977 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.36 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है जो निरंतर बढ़ रहे ट्रेंड को दर्शाता है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,07,170 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 18,52,140 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 44.91 करोड़ से अधिक (44,91,93,273) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.09 प्रतिशत है और दैनिक पोजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 44 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News