--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार की नीतीश कुमार सरकार जल्द ही जमीन खरीद बिक्री और थाने में मुकदमा दर्ज कराने को ऑनलाइन करने जा रही हैं। बिहार के लोगों को जमीन रजिस्ट्री में सबसे ज्यादा परेशानियों को उठाना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। साथ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने में जनता को हो रही परेशानी को लेकर भी सरकार थाने के कामकाज को ऑनलाइन कर रही है। ये सुविधाएं होली के बाद शुरू की जाएगी।
31 मार्च से विभाग मंत्री रामसूरत कुमार जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट आदि की रजिस्ट्री को ऑनलाइन करने की व्यवस्था को शुरू करेंगे। वहीं इसके साथ म्यूटेशन की प्रक्रिया को भी ऑटोमैटिक ऑनलाइन कर दिया जाएगा। वही इस नई व्यवस्था के जरिए जमीन आदि की खरीद बिक्री करने पर अपने आप अंचलाधिकारी के पास सभी जानकरी चाली जाएगी। इस नई व्यवस्स्था का लाभ उन्ही लोगों को मिल सकेगा जो जमाबंदीदार से जमीन खरीददते है। वही अभी तक लोगों को म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्री कराने के बाद डीड की फोटोकॉपी लगाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
इसी तरह बिहार के सभी थानों में कम्प्लेन दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा। विदित है कि आज भी लोगों को पुलिस थाने में मोबाइल चोरी से लेकर अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पुलिस पर यह भी आरोप लगते रहते है कि वह किसी भी रिपोर्ट को दर्ज करने में अपनी मनमानी करती है। जिसे ध्यान में रखते हुए पहले फेज में बिहार के करीब 894 थानों क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीएनएस के तहत सभी थानों को कोर्ट से भी लिंक किया जा रहा है। जो अप्रैल महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।