कोविड-19 टीकाकरण का 50वां दिन



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ 2.06 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई

■ शनिवार शाम 7 बजे तक 11.64 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई

देशभर में कोविड-19 टीके की खुराक लगवाने वालों की संख्या 2.06 करोड़ को पार कर गई। देशभर में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 फरवरी 2021 से वैक्सीन लगाई जा रही है। 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए दूसरे चरण का टीकाकरण 1 मार्च 2021 से शुरू किया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार 6 मार्च 2021 शाम 7 बजे तक कुल 2,06,62,073 लोगों को टीका लगाया गया।

अब तक 69,72,859 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 35,22,671 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 65,02,869 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 1,97,853 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 4,60,782 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 30,05,039 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

■ स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक : 69,72,859

दूसरी खुराक : 35,22,671

■ फ्रंटलाइन वर्क्रस

पहली खुराक : 65,02,869

दूसरी खुराक : 1,97,853

■45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

पहली खुराक : 4,60,782

■ 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

पहली खुराक : 30,05,039

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 50वें दिन शाम 7 बजे तक कुल 11,64,422 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 9,44,919 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 2,19,503 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News