आर्ना फाउंडेशन द्वारा मानवता रत्न सम्मान समारोह आयोजित



--प्रदीप फुटेला,
रायपुर-उत्तराखंड, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

युवा दिवस के उपलक्ष्य में आर्ना फाउंडेशन मानवता रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अबतक जिन युवाओं ने सामाज में अपनी एक सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, न्यूज़ एंकर, वाहन सेवा, रक्त दान, सफाई कर्मी, पशुओं की भोजन व्यवस्था के रुप में अपनी सेवाएँ दी है उन्हें सम्मानित किया गया।

आर्ना फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश बरलोटा संस्थापक उपाध्यक्ष रूना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया। साथ ही ब्यूटी आइकॉन इंडिया नेशनल पेजेंट का पोस्टर विमोचन किया गया जो आने वाले महीने में पूरी सावधानी, सुरक्षा ओर गरिमा के साथ करवाया जायेगा।

मुख्य अथिति पदम् विभूषण तीजन बाई जी, कल्याण जी जाना, पूर्व डी.जी.पी. राजीव श्रीवास्तव, एएसपी सुरेशा द्वेदी, बालकिशोर बैरवा, राजेश बरलोटा, पदम जैन, तरुण कुमार, डॉ. अजय सहाय समेत छत्तीसगढ़ से 50 विभिन्न क्षेत्रों से समाजसेवक, और अपने क्षेत्रों मे विशिष्ट कार्या करने वालों का सम्मान किया गया।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की