महामना की पुण्यतिथि पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि (मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि) पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित मालवीय भवन में कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रेक्टर, प्रो• वी• के• शुक्ला, कुलसचिव, डॉ• नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता, प्रो• एम• के• सिंह, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय सदस्य, अधिकारीगण व कर्मचारियों ने महामना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News