“रन फॉर यूनिटी” : सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित



31 अक्टूबर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से “रन फॉर यूनिटी” को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानों, विशेष रूप से देश की एकता में उनके योगदानों को याद किया।

प्रधानमंत्री ने यह जोर देकर कहा कि भारत का युवा वर्ग सरदार पटेल और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान का सम्मान करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी विविधता पर गर्व है और “रन फॉर यूनिटी” जैसे अवसर हमें इस गर्व और एकता के भाव को पुनः सुदृढ़ करने के अवसर देते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों को एक शपथ भी दिलाई।


•☆• प्रधानमंत्री ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

•☆• प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा हम सरदार पटेल को उनकी जन्म जयंती पर नमन करते हैं। उनकी महान सेवा और देश को महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News