माउंट आबू में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन



माउंट आबू-राजस्थान,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज माउंट आबू, राजस्‍थान में ब्रह्मकुमारी के मुख्यालय में 'सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण' पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय बहुत प्रासंगिक है। ब्रह्मकुमारी सही मायने में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समानता और सद्भाव पर आधारित समाज का निर्माण केवल महिलाओं को सशक्त बनाने से ही संभव है।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक बहुत गंभीर मुद्दा है। इस बारे में बहुत काम किया गया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लड़कियों पर आसुरी हमलों की घटनाएं देश की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं। प्रत्‍येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावनाओं का समावेश करे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News