निजीकरण के विरोध में किया गया प्रदर्शन



बाबतपुर-वाराणसी,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को दिनांक 20 से लेकर 22 नवम्बर तक भोजनावकाश के समय हवाई अड्डा निजीकरण के विरोध में संयुक्त मोर्चे (यूनियन व एसोशिएशन) के बैनर तले वाराणसी हवाई अड्डा पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन यूनियन लीडर सुभाष तिवारी के नेतृत्व में एयरपोर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

यूनियन लीडर सुभाष तिवारी ने कहा कि अगर सरकार अपने निजीकरण के फैसले से नहीं हटती है तो हमलोग यह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में यूनियन सतीश शुक्ला, शिवनाथ, पी• के• मिश्रा, पुष्पा देवी, शम्भूनाथ, समरजीत सिंह, जे• पी• दुबे, सूरज, मनोज, रामानन्द, शिवशंकर शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे और पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News